काकनवानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 165 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, किशोरियों एवं महिलाओं को मिला विशेष स्वास्थ्य परामर्श
काकनवानी। के.के. शाह हॉस्पिटल, थांदला के सौजन्य एवं लायंस क्लब थांदला इंटरनेशनल 3332 जी-1 के तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर, काकनवानी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में के.के. शाह हॉस्पिटल थांदला के डॉ. नैतिक पांचाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
एवं डॉ. सागर हाड़ा (एम.डी. मेडिसिन)
ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित 165 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग एवं उपचार किया गया।
चिकित्सकों का पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान
शिविर के दौरान लायंस क्लब थांदला इंटरनेशनल 3332 जी-1 के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश बजाज द्वारा चिकित्सकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया तथा लायंस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चिकित्सकों के सम्मान में पुष्पवर्षा भी की गई।
इस अवसर पर लायन जगदीश पांचाल, लायन प्रवीण धमानिया, श्री राहुल पांचाल, श्री संजय नायक, श्री शांतिलाल पांचाल, डॉ.दातला सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने के.के. शाह हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों एवं स्टाफ का पुष्पहार से स्वागत कर उनके सेवाभाव की सराहना की।
किशोरियों एवं महिलाओं को मिला विशेष स्वास्थ्य परामर्श
शिविर में बढ़ती उम्र की किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेष परामर्श दिया गया। क्षेत्र की अनेक ग्रामीण माताएं एवं बहनें भी शिविर में पहुंचीं और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराकर चिकित्सकों से आवश्यक सलाह प्राप्त की।
आयुष्मान योजना के तहत आर्थोपेडिक उपचार की जानकारी
इस अवसर पर श्री संदीप नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि के.के. शाह हॉस्पिटल, थांदला को आर्थोपेडिक रोगों के उपचार एवं शल्य चिकित्सा के लिए शासन द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। पात्र मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) अब तक लगभग 100 से अधिक शल्यक्रिया व रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञों द्वारा सफलता पूर्वक की जा चुकी है । इससे क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक आर्थोपेडिक उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने जैसी सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने शिविर में मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श की सराहना की। उन्होंने लायंस क्लब थांदला एवं के.के. शाह हॉस्पिटल का विशेष आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
सेवा, स्वास्थ्य और सहयोग की इस पहल को ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए उपयोगी और सराहनीय प्रयास बताया।

Your Attractive Heading