💚 रोजमर्रा की जिंदगी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण की जानकारी
स्वस्थ आदतें • स्मार्ट विकल्प • बेहतर जीवन

ग्राम पंचायत गोरियाखदान में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

गोरियाखदान। ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरियाखदान में कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वडखीया, बीएमओ डॉ. कापसिंह कटारा तथा तहसीलदार श्री सुखदेव डावर सहित पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  1. तहसीलदार श्री सुखदेव डावर ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित निगरानी पर जोर दिया।
  2. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वडखीया ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, कमियों में तत्काल सुधार करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  3. बीएमओ डॉ. कापसिंह कटारा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद की पहचान एवं रेफरल, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता तथा गैर-संचारी रोगों की जांच के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया।
  4. स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्री प्रवीण धमानिया ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की अपील की।
  5. श्रीमती संगीता मैडम, आईसीडीएस सुपरवाइजर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी क्रमवार दी। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
  6. ग्राम पंचायत सचिव श्री भरत सोनार्थी ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, विकास कार्यों, आवश्यक अभिलेखों और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
  7. कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, खाद-बीज वितरण, फसल संबंधी सलाह और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
  8. कार्यक्रम में पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत नागरिक चार्टर तैयार कर बड़े बैनर पर प्रदर्शित करने का सुझाव दिया गया। इसमें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं के लाभ की जानकारी शामिल करने की बात कही गई।
  9. ग्राम पंचायत गोरियाखदान के अत्यधिक जर्जर पंचायत भवन को डिस्मेंटल करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामों के समग्र और सतत विकास के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  10. कार्यक्रम में युवा समाजसेवी एवं सरपंच पति श्री रतनसिंह बामनिया ने किसानों की खाद और बीज संबंधी समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि ई-टोकन आधारित वितरण व्यवस्था के कारण दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को खाद-बीज लेने शहरों तक जाना पड़ता है। उन्होंने काकनवानी, गोरियाखदान और हरिनगर क्षेत्र में खाद-बीज विक्रय के लाइसेंस स्थानीय स्तर पर जारी करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
  11. कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण, जनभागीदारी और विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना रहा।

Author: Kalpdhara

We may earn a commission if you purchase through our affiliate link, at no extra cost to you.

Leave a Reply