💚 रोजमर्रा की जिंदगी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण की जानकारी
स्वस्थ आदतें • स्मार्ट विकल्प • बेहतर जीवन

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान ग्राम पंचायत काकनवानी

आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

काकनवानी, 21 अगस्त 2026


मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत काकनवानी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन से पूर्व प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न सेवाओं का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

शिविर की तैयारियों के क्रम में श्री देवेंद्र बराडिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत थांदला, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकासखंड थांदला, श्री पुनिया सिंगाड पंचायत समन्वयक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षिका तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर आंगनवाड़ी केंद्र नाका फलिया गणेशपुरा एवं स्कूल फलिया अनुपपुरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के आयोजन, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया गया।

गणेशपुरा में निरीक्षण के दौरान एएनएम श्रीमती प्रेमलता डामोर, आशा सहयोगिनी श्रीमती बसंती अड़ एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती पिंकी डामोर उपस्थित पाई गईं। वहीं अनुपपुरा में एएनएम श्रीमती दया निनामा एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता वस्तुनिया द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्य किया जाना पाया गया। अधिकारियों ने मैदानी अमले को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा नियमित रूप से क्षेत्रीय गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत काकनवानी में विशेष शिविर

इसके पश्चात ग्राम पंचायत काकनवानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ श्रीमती दिव्या निनामा, श्रीमती सुशीला निनामा एवं श्रीमती एत्री मेड़ा द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें खंड शिक्षा अधिकारी, कृषि विभाग के एसडीओ, पीएचई विभाग के अधिकारी, सीएचसी थांदला से संबंधित स्वास्थ्य अमला, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही कराई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

शिविर के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी श्री भास्कर गासले, तहसीलदार श्री सुखदेव सिंह डावर एवं हल्का पटवारी श्री गोविंद सिंह नायक द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर काकनवानी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था में संचालित ओपीडी, प्रसूति सेवाएं, फायर सेफ्टी व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता एवं साफ-सफाई सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए संस्था में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

तहसीलदार श्री सुखदेव सिंह डावर द्वारा सेक्टर प्रभारी सुपरवाइजर श्री प्रवीण धमानिया से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे आयुष्मान कार्डों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने तथा कार्ड निर्माण की प्रगति में तेजी लाने के लिए विशेष एवं सख्त निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र परिवार शासन की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अनुविभागीय अधिकारी श्री भास्कर गासले ने संस्था की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य संस्था में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

★★★★★

Author: Kalpdhara

We may earn a commission if you purchase through our affiliate link, at no extra cost to you.

MonsterInsights द्वारा सत्यापित