राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 10 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी जीवन रक्षक पोलियो की खुराक सैक्टर काकनवानी में
काकनवानी, 28 जून 2026
श्रीमती शांता निनामा द्वारा शुभारंभ सरपंच ग्राम पंचायत काकनवानी
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, काकनवानी में आज अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत काकनवानी की सरपंच श्रीमती शांता निनामा एवं भाजपा युवा नेता एवं मंडल मंत्री श्री बाबूभाई निनामा द्वारा नवजात शिशु एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया।इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना है। कोई भी बच्चा इस अमृत बूंद से वंचित न रहे।”कार्यक्रम में एलएचवी श्रीमती जानी कटारा, शीत श्रृंखला प्रभारी श्री सगन परमार, प्रभारी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रवीण धमानिया तथा स्टाफ नर्स श्रीमती ममता हीहोर सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त अमला उपस्थित रहा।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुभारंभ
सेक्टर काकनवानी अंतर्गत 8 रूट सुपरवाइजरों की निगरानी में 52 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 10,000 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी।स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दो बूंद पिलवाएं तथा
“हर बच्चा – हर बार” के संकल्प को सफल बनाएं।
बुथ स्कूल काकनवानी बाजार
“दो बूंद जिंदगी की – पोलियो मुक्त भारत की सबसे मजबूत नींव।”
Author: Kalpdhara
We may earn a commission if you purchase through our affiliate link, at no extra cost to you.
View all posts by Kalpdhara