“ यतो धर्मस्ततो जयः!!”

Day: June 21, 2026

Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

हरिनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हरिनगर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री मन्नू डामोर एवं ग्राम पंचायत हरिनगर के सरपंच श्री कमलेश डामोर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवाओं, ग्रामीणजनों एवं नगरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षण एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास व्यायाम शिक्षक श्री बहादुर सिंह डामोर द्वारा कराया गया। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रभारी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री प्रवीण धामनिया ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने भारत सरकार के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. पल्लव घोती ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व, योग की वैज्ञानिक उपयोगिता तथा इसके माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत हरिनगर के सरपंच श्री कमलेश डामोर द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, नियमित योगाभ्यास एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ

Verified by MonsterInsights